गंगा में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव
कानपुर, जून 26 -- चकेरी। जाजमऊ में शुक्रवार शाम गंगा में एक युवक का शव उतराता मिला। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं मृतक की पहचान नहीं हो सकी। जाजमऊ नए गंगापुल के पास नदी में शुक्रवार शाम युवक का शव लोगों को उतराता दिखा। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। शरीर पर लाल रंग की टीशर्ट और नीले रंग का लोवर है। चर्चा रही की उसकी हत्याकर शव को फेंका गया है। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के बाद मामला साफ हो सकेगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.