गंगा में उतरकर कांग्रेसियों ने बजाई थाली
कानपुर, मई 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता महंगाई के विरोध में नगर कांग्रेस ने गंगा में उतरकर थाली बजाकर विरोध जताया। सरसैया घाट पर जुटे कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहाकि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जिसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ रहा है। जिस सरकार ने अच्छे दिनों का सपना दिखाया था, वही अब महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट में धकेल रही है। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और गैस के दाम कम नहीं किए तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक बड़ा आंदोलन करेगी। पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, आलोक मिश्रा, रितेश यादव, उमाशंकर सिंह, राकेश गुप्ता, अमृतलाल गंगा, अखिल कुमार ,राजकुमार जायसवाल ,राजेश भारती, मेराज अहमद ,नफीस अंसारी ,रमाकांत शर्मा, अकील अहमद,राकेश द्विवेदी आदि रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.