फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 26 -- फर्रुखाबाद। ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व पर सोमवार को जिले के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पांचाल घाट, श्रंगीरामपुर घाट तथा ढाई घाट पर तड़के से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। दिन चढ़ने के साथ घाटों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी और गंगा स्नान के लिए लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। जिले के अलावा आसपास के कई जनपदों से लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोडर, बाइक, कार और बसों से गंगा स्नान के लिए पहुंचे। कई लोग बाइक पर पांच-पांच सवारियां बैठाकर लोग घाटों तक पहुंचे। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और पांचाल घाट की ओर जाने वाले मार्गों पर घंटों जाम जैसी स्थिति बनी रही। रेंगते हुए वाहन नजर आए और...