गंगा में अचानक निकलकर आया कोबरा सांप
हापुड़, मई 12 -- ब्रजघाट, संवाददाता। मंगलवार की सुबह को गंगा के दूसरी छोर पर स्नान कर रहे श्रद्धालु के सामने अचानक एक कोबरा सांप तैरात हुआ दिखाई दिया। सांप को देखकर श्रद्धालु दंग रह गए और गंगा से बाहर आ गए। सांप को कुछ लोगें ने पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है।मंगलवार की सुबह को गंगा के दूसरी छोर पर कुछ श्रद्धालु गंगा में स्नान कर अठखेलियां कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक कोबरा सांप उनकी ओर आता दिखाई दिया। सांप को देखकर वह परेशान हो गए और शोर मचाते हुए गंगा से बाहर आ गए। शोर सुनकर कुछ नाविक वहां पहुंचे और जैसे तैसे कर सांप को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- गंगा में अचानक निकलकर आया कोबरा सांप सांप को पकड़ने के बाद उसको सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।}EndOfMatter
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.