गंगा महाआरती के साथ स्नान पर्व का शुभारंभ
मुजफ्फर नगर, जून 24 -- मोरना । शुद्ध ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान पर्व का शुभारंभ मां गंगा की भव्य आरती के साथ हो गया। आरती में बड़ी संख्या में साधु सन्तो व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं स्नान पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया है। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ मे गंगा स्नान पर्व का शुभारंभ अवसर पर गंगा स्नान घाट पर गंगा मां को पुष्प, दूध, घी, शहद, फल, जल आदि अर्पित कर विशेष पूजा की तथा महाआरती की गयी। भव्य आरती में सचिन शर्मा, पण्डित प्रमोद मिश्रा, हेमन्त शर्मा, सन्नी शर्मा ने पूजा संपन्न कराई। जगमगाती लाइटों के प्रकाश के बीच भव्य आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ आया। हर-हर गंगे जय मां गंगे की श्रद्धालु जय घोष करते रहे। यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ गंगा दशहरा आज, दस पापों से मिलती है मुक्तिपुजा का महत्व श्री शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.