चंदौली, जुलाई 29 -- पीडीडीयू नगर/चहनियां, हिटी। जिले में गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। दो दिन में जलस्तर करीब दो फीट बढ़ा है। जिससे पानी अब बलुआघाट की सीढ़ियों के समीप पहुंचकर किनारे बने गंगा, यमुना और सरस्वती मंदिर में प्रवेश कर गया है। हांलाकि बढ़ाव की रफ्तार काफी धीमी है, लेकिन ग्रामीणों का मानना है कि गंगा में बढ़ाव शुरू होने से बाढ़ और कटान का खतरा बढ़ गया है। जिससे तटवर्ती गांव के ग्रामीणों को चिंता होने लगी है। जिले में नियामताबाद, सकलडीहा, चहनियां और धानापुर ब्लॉक के करीब 50 से अधिक गांव गंगा किनारे हैं जो बाढ़ से प्रभावित होते हैं। यह भी पढ़ें- गंगा और बढ़ीं, चेतावनी बिंदु से 35 सेंमी दूर इसमें तटवर्ती गांव कांवर, महुअरिया, बिसुपुर, महुअरियां, महुआरी खास, सराय, बलुआ, महुअर कला, हरधन, विजयी के पूरा,गनेशपुरा आदि गांवों के ग्रामीणों को...