हापुड़, फरवरी 14 -- नगर के चटाई मोहल्ले में स्थित प्राचीन गंगा मंदिर की सीढ़ियों पर एक युवक द्वारा बाइक चढ़ाकर स्टंट किए जाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। शनिवार की शाम को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बाइक सवार युवक मंदिर परिसर में पहुंचा और उसने अपनी बाइक को मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ा दिया और स्टंट भी किया। यह पूरी घटना मंदिर परिसर के कैमरों में कैद हो गई। मंदिर के पुजारी ने वीडियो जारी कर स्थानीय पुलिस प्रशासन से संबंधित युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वीडियो के आधार पर युवक की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.