बलिया, मार्च 3 -- बलिया। शहर से सटे गंगा पार जवहीं घाट पर मंगलवार को गंगा भक्तों ने सफाई की। इस दौरान गंगा मुक्ति और प्रदूषण विरोधी अभियान के प्रणेता रमाशंकर तिवारी ने कहा कि भारतीय जीवन सैली की प्राचीन निर्मलता प्रत्येक जन मन में बहाल होने पर ही गंगा निर्मल होगी। कहा कि हम सबको आधुनिकता की अंधी दौड़ से आगे निकल कर प्रकृति की ओर लौटना होगा। बदलती जीवन शैली ने गोमुख से गंगा सागर तक गंगा को संकट में डाल रखा है। इस दौरान ब्रह्मदेव चौबे, अभय प्रकाश चौबे, कान्हा दुबे, प्रियम दुबे, राज शर्मा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.