छपरा, मार्च 2 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में संचालित विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए चल रही भू-अर्जन प्रक्रिया की जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने समीक्षा बैठक कर प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन कर मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया। जेपी सेतु के समानांतर प्रस्तावित 6 लेन गंगा ब्रिज परियोजना में एलाइनमेंट सुधार के बाद संबंधित पंचाटियों को नोटिस जारी किया जा चुका है। डीएम ने सभी पंचाटियों का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करने को कहा। एनएच 139W भारतमाला प्रोजेक्ट (बाकरपुर-मानिकपुर) के तहत पिछले एक माह में लगभग 2.75 करोड़ रुपये मुआवजा भुगतान किया गया है। चार मौजों में कुछ रैयतों का भुगतान शेष है, जिनसे आवश्यक दस्तावेज लेकर भुगतान प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया। शेरपुर-दिघव...