कानपुर, सितम्बर 27 -- कानपुर। गंगा बैराज पर रविवार शाम को एक थार कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराने के बाद खंती में पलट गई। हादसे के वक्त कार में एयरफोर्स के चार कर्मचारी मौजूद थे। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। कोहना पुलिस ने बताया कि एयरफोर्स हास्पिटल प्रयागराज में कार्यरत चार कर्मचारी विभागीय कार्य के लिए कानपुर आए थे। इस दौरान रविवार शाम को वह लोग अपनी थार कार से गंगा बैराज घूमने गए थे। रास्ते में कल्लूपुरवा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराने के बाद खंती में पलट गई। वहीं कार से टक्कर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...