मुजफ्फर नगर, जुलाई 31 -- रामराज। शिवालिक की पहाड़ियों पर हो रही वर्षा से गंगा के जलस्तर में घटत-बढ़त जारी है। जिससे गंगा बैराज पर गंगा पूरे उफान पर बह रही है। वही बढ़े जलस्तर से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। शिवालिक की पहाड़ियों व मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है जिससे किसानों व गंगा के तटीय क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। बुधवार की शाम को हरिद्वार से छोड़े गए जल के गंगा बैराज पर गुरुवार को पहुंचते ही सुबह 10 बजे गंगा बैराज पर गंगा का जलस्तर 219.10 मीटर पर पहुच गया। जिसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों के द्वारा बैराज कंट्रोल रूम पर गुरुवार दोपहर 12 बजे गंगा बैराज पर जलस्तर अपस्ट्रीम 221.50 मीटर व डाउनस्ट्रीम में 219 मीटर की माप तथा गंगा नदी के निस्सारण की 165429 क्यूसेक जल माप दर्ज की। यह भी पढ़ें- नरोर...