गंगा बैराज गए मेडिकल छात्रों को वाहन ने मारी टक्कर
कानपुर, मई 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिकल छात्रों को मंगलवार देर रात गंगा बैराज में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। छात्रा के साथ आधी रात बाइक से बैराज घूमने गए छात्र का इलाज हैलट में किया जा रहा है। बताया गया कि नागालैंड की रहने वाली छात्रा की हालत गंभीर है। हिट एंड रन के मामले की सूचना कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को दी है। जानकारी के अनुसार, एटा का निखिल सिद्धार्थ पैरा ओ टू में इंटर्नशिप कर रहा है, फिलहाल इंटर्नशिप पूरी होने वाली है। वह बीएचफोर हॉस्टल में रहता है। वहीं नागालैंड की शाइन मू एमबीबीएस थर्ड ईयर की छात्रा है। वह आर्यनगर में किराए का कमरा लेकर रहती है। बताया गया कि दोनों मंगलवार देर रात बाइक से गंगा बैराज घूमने गए थे। वहां अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों गंभीर रू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.