गंगा बेकाबू, बरप रहा बाढ़ का कहर
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 12 -- फर्रुखाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर बढ़ने से जिले में बुधवार को बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई। पचास से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। गंगा के बेकाबू होने से इस कदर भय और दहशत का माहौल बना है कि तटीय इलाकों के लोग घर छोड़कर सामान समेटते हुए बाहर निकल रहे हैं। गंगा का जलस्तर अभी भी खतरनाक मोड में है। जलस्तर खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर नीचे है। जबकि रामगंगा अभी बिलो गेज पर हैं। इससे रामगंगा किनारे के गांवों को भले ही राहत है मगर गंगा नाक में दम किए हैं। पिछले दस दिनों से गंगा का कहर लगातार बरप रहा है। गंगा के निकटवर्ती सौ से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इन सबमें हालत खराब हो रही है। स्थिति है कि गांवों से बाहर निकलने को संपर्क मार्ग तक पानी में डूबे हैं। इसमें न सिर्फ शमसाबाद तराई का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.