बलिया, अप्रैल 8 -- बलिया, संवाददाता। कलक्ट्रेट परिसर में गंगा बहुदे्श्यीय सभागार के सामने करीब 80 फीट लम्बा पार्किंग बनेगा। इसके लिए कोषागार के दक्षिणी गेट के सामने की अस्थाई दुकानों को हटाने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही दुकानदारों के विरोध के बीच मंगलवार की रात करीब 75 दुकानों की नीलामी की गयी।कलक्ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय के पीछे, दक्षिण तरफ तथा पुरानी तहसील मार्ग पर टीनशेड, गुमटी और कुछ पक्की दुकानें मौजूद है। चाय-नाश्ता की अधिकांश दुकानें टीनशेड में चलती हैं। ड्रामा हाल में निर्मित नौ पक्की दुकानों की जिम्मेदारी कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ सम्भाल रहा था। हालांकि इसकी जानकारी होने के बाद अधिकारियों ने स्थाई और अस्थाई सभी दुकानों का चिन्हांकन करने के साथ ही निर्धारित जमीन पर दुकान लगाने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.