चंदौली, अप्रैल 7 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद जिला प्रशासन और वन विभाग की ओर से गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंगलवार को गंगा दर्शन पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा दीनदयाल पार्क से शुरू होकर गंगा किनारे पहुंची। वहां जिला गंगा समिति, गंगा और बाल प्रहरियों ने लोगों को गंगा सफाई का आह्वान किया। साथ ही पर्यावरण प्रदूषण के बचाव के लिए प्रेरित किया। इससे पहले पड़ाव चौराहे पर स्थित दीनदयाल पार्क से नगर विधायक प्रतिनिधि संजय पासवान और उप प्रभागीय वनाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।डीमए चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर डीएफओ बी शिव शंकर की देखरेख में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित किया जा रहा है। जिले में जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे विभाग दर्शन निषाद के नेतृत्व में गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए तीन किमी तक गंगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.