गंगा पोषक नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमरोहा, जून 23 -- मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम जसोरा पुल के पास गंगा पोषक नहर में सोमवार को करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। सोमवार को ग्रामीणों ने नहर के पानी मे युवक के शव को उतराते देखा तो हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- निचली गंगा नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि गंगा पोषक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.