गंगा पूजन के साथ वारुणी महोत्सव का आगाज
रुद्रपुर, मार्च 16 -- दिनेशपुर, संवाददाता। मधुकृष्ण त्रयोदशी की पावन तिथि पर मंगलवार को मतुआ संप्रदाय के अनुयायी तन-मन की शुद्धि के लिए महावारुणी स्नान करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा समेत कई राज्यों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। सोमवार को महिलाओं ने 'कामना सागर' में गंगा पूजन कर वारुणी महोत्सव की विधिवत शुरुआत की। दिनेशपुर स्थित श्री श्री हरिचांद गुरुचांद धर्म मंदिर में मतुआ संप्रदाय के संस्थापक श्री श्री हरिचांद ठाकुर की 215वीं जयंती के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय मतुआ मिलन समारोह शुक्रवार से शुरू हो गया है। पहले दिन अधिवास अनुष्ठान के तहत गंगा पूजन, कलश स्थापना और मतुआ ध्वज की स्थापना की गई। महावारुणी स्नान के लिए मंदिर परिसर में करीब तीन हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में कृत्रिम तालाब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.