गंगा पुल 7 सितंबर के बाद बंद करेगा एनएचएआई, बंद होते ही होगा ट्रैफिक डायवर्ट
प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 3 -- यूपी के कानपुर में जाजमऊ पुराने गंगापुल की मरम्मत के लिए इसे बंद करने की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। एनएचएआई सात सितंबर तक उन्नाव प्रशासन की मंजूरी का इंतजार करेगा। इसके बाद पुल को बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया जाएगा। एनएचएआई का कहना है कि कानपुर और फतेहपुर प्रशासन से पुल बंद करने की अनुमति मिल चुकी है। अब केवल उन्नाव प्रशासन की सहमति का इंतजार है। सात सितंबर के बाद एनएचएआई पुल बंद करने की कार्रवाई करेगा। यदि इसके बाद भी पुल खुला रखने का निर्णय लिया जाता है तो उसकी जिम्मेदारी उन्नाव प्रशासन की होगी। एनएचएआई का तर्क है कि सीआरआरआई की रिपोर्ट और लगातार बारिश के कारण पुल को यातायात के लिए खुला रखना जोखिम भरा है। बताया कि पुल के निचले हिस्से की मरम्मत पूरी हो चुकी है, जबकि ऊपरी हिस्से में काम के लिए पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.