बुलंदशहर, मई 10 -- जिले में खाद माफियाओं के हौसले पस्त करने के लिए कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग की टीम ने अनूपशहर गंगा पुल पर घेराबंदी कर कालाबाजारी के लिए ले जाई जा रही इफ्को यूरिया की 1500 बोरियों से लदा एक ट्रक पकड़ा है। बरामद खाद की बाजार में कीमत पांच लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है इसकी कालाबाजारी की आशंका है। यह खाद सहकारिता विभाग की बताई जा रही है जिसे सरकारी समितियों पर भेजने के बजाय अवैध रूप से दूसरे जिलों में खपाने की तैयारी थी। टीम ने मौके से तीन युवकों को पकड़ा है और उनसे पूछताछ की जा रही है, इसके आधार पर ही अब पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। यूरिया को कृषि विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया की कृषि विभाग को सूचना मिली थी की नई मंडी स्थित इफ्को के मुख्य गोदाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.