गंगा पुल पर बैरियर दोबारा लगाने की तैयारी
गाजीपुर, जून 14 -- जमानियां। धरम्मरपुर-जमानियां गंगा पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध के बावजूद ओवरलोड ट्रक और ट्रेलर लगातार गुजर रहे हैं, जिससे पुल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुल की मजबूती बनाए रखने के लिए दोनों ओर लगाए गए बैरियर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बालू और गिट्टी से लदे भारी वाहन बिना रोक-टोक पुल से गुजर रहे हैं। इससे पुल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। खनन, परिवहन और संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई न होने पर भी सवाल उठ रहे हैं। जमानियां और धरम्मरपुर को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए पहले बैरियर लगाए गए थे, लेकिन उनके क्षतिग्रस्त होने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। इस संबंध में उपजिलाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.