वाराणसी, जनवरी 12 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम की ओर से दो दिवसीय पतंग प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुरू होगा। गंगापार रेती में प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम में दो सदस्य होंगे और एक प्रतिभागी को दो पतंग उड़ाने की अनुमति दी जाएगी। दोनों दिन चार-चार मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये है। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के विजन को समर्पित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.