गंगा पार अभियान चलाकर हटाया गया एक टन कूड़ा
वाराणसी, जुलाई 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम और नमामि गंगे की ओर से बुधवार को गंगापार विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर एक टन कचरे का निस्तारण किया गया। रेत पर बिखरे कपड़े, पॉलीथिन, प्लास्टिक की बोतलें, पूजन सामग्री, निर्माल्य आदि सदस्यों ने एकत्र किए। कचरे को करसड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट भेजा गया। स्वच्छता अभियान के दौरान पर्यटकों को भी गंगा किनारे कचरा न फेंकने के लिए जागरूक किया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा के उस पार भी अब भारी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। यह चिंता की बात है कि गंगा किनारे कचरे का ढेर लग रहा है। बाढ़ से पहले इसे हटाना बेहद जरूरी था। इस दौरान पुष्पलता वर्मा, शिवम रावत, देवेंद्र कुमार, शिवम कश्यप, अरुण कुमार, सुपरवाइजर कामेश्वर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.