गंगा-पांडु का जलस्तर बढ़ा, दुलीखेड़ा और लालाखेड़ा में बढ़ने लगा पानी
उन्नाव, अगस्त 27 -- बीघापुर। फतेहपुर जनपद की सीमा में बसे दुलीखेड़ा और लालाखेड़ा गांवों में 24 घंटे के भीतर करीब छह सेंटीमीटर पानी बढ़ने से खेतों में भरा पानी अब बस्तियों की ओर बढ़ने लगा है। गंगा और पांडु नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से गांवों में पानी पहुंचने की आशंका बनी हुई है। दुलीखेड़ा के धर्मपुर और लालाखेड़ा के मिश्रनखेड़ा, बाबूखेड़ा व चालहा में गांव के किनारे तक पानी पहुंच गया है। ग्रामीणों को बुधवार रात जलस्तर और बढ़ने की आशंका सता रही है। ग्राम प्रधान कृष्णदेव यादव ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। जलस्तर अधिक बढ़ने पर शिवराजपुर बाढ़ नियंत्रण केंद्र में जाने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: जलस्तर बढ़ने एक हजार बीघा फसल डूबी, सड़कों पर भरा पानी एसडीएम आनंद कुमार नायक ने बताया कि संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.