गंगा पर प्रस्तावित सिग्नेचर ब्रिज (रेल सह सड़क पुल) के अप्रोच मार्ग के लिए भदऊ चुंगी स्थित रेल अंडरपास का चौड़ीकरण शुरू हो गया है।
वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी। गंगा पर प्रस्तावित सिग्नेचर ब्रिज (रेल सह सड़क पुल) के अप्रोच मार्ग के लिए भदऊ चुंगी स्थित रेल अंडरपास का चौड़ीकरण शुरू हो गया है। गुरुवार को जेसीबी लगाकर खुदाई शुरू कराई गई। यह अंडरपास सिक्सलेन होगा। नमो घाट के पास सिग्नेचर ब्रिज बनना है। इसमें ऊपर छह लेन की सड़क होगी, जबकि नीचे चार रेल लाइनें होंगी। पुल के दोनों तरफ (भदऊ चुंगी और पड़ाव छोर) पर सिक्सलेन अप्रोच मार्ग का निर्माण होगा। फिलहाल पुल निर्माण के लिए मृदा परीक्षण चल रहा है। इसी कड़ी में भदऊ चुंगी स्थित रेल अंडरपास का चौड़ीकरण किया जाना है। यह अंडरपास टू-लेन है। यह भी पढ़ें- राजघाट स्थित मालवीय पुल पर मरम्मत कार्य के लिए 14 जून से 13 अगस्त तक रात रात 10 से सुबह 6:30 बजे तक आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अब इसके दोनों तरफ 30 मीटर चौड़े अंडरपास बनेंगे। इससे य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.