गंगा पथ परियोजना : बरारी से मानिक सरकार घाट तक मापी शुरू
भागलपुर, जुलाई 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सुलतानगंज-भागलपुर-सबौर गंगा पथ परियोजना को लेकर शहरी क्षेत्र में गतिविधियां तेज हो गई हैं। बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (बीएसआरडीसीएल) के निर्देश पर गठित संयुक्त निरीक्षण टीम ने बरारी श्मशान घाट से मानिक सरकार घाट तक मापी और निरीक्षण कार्य शुरू कर दिया है। इस दौरान परियोजना के दायरे में आने वाली सरकारी संरचनाओं और आधारभूत सुविधाओं का आकलन किया जा रहा है। संयुक्त टीम में नगर विकास प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता और नगर निगम के अमीन शामिल हैं, जो परियोजना के आरेखन में पड़ने वाली संरचनाओं की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.