मुंगेर, सितम्बर 5 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर में गंगा नदी का जलस्तर शुक्रवार को तेजी से बढ़ा। सुबह छह बजे ही गंगा खतरे के निशान को पार कर गयी। दोपहर दो बजे तक जलस्तर 39.42 मीटर पहुंच गया, जो खतरे के निशान 39.33 मीटर से 10 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि के बाद शहर से लेकर दियारा क्षेत्र तक बाढ़ का पानी तेजी से फैलने लगा है। कई गांव और और पानी में घिर गये हैं। सड़कें डूबने से कई पंचायतों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है। शहर के निचले इलाके लालदरवाजा में रिहायाशी इलाके गीता बाबू रोड में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र से जारी रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को शाम 6 बजे 2 बजे जलस्तर 39.46 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 39.33 मीटर से 10 सेंटीमीटर ऊपर है। बरियारपुर में गंगा 37.93 मीटर और ...