हापुड़, जुलाई 29 -- पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से गंगा अब चेतावनी के निशान को पार करते हुए खतरे के निशान की छूने से कुछ ही दूरी पर है। इससे खादर क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी बढ़ गई है। वहीं गंगा के जलस्तर बढ़ने के बाद अधिकारियों ने खादर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है, जबकि ब्रजघाट में तो अस्थायी घाट गंगा के जलस्तर में डूब गए है। उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और बिजनौर बैराज से निंरतर पानी छोड़े जाने के बाद ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान के पार तक पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर! ऋषिकेश में खतरे के निशान के पास पहुंची गंगा; हाई अलर्ट घोषित जलस्तर चेतावनी बिंदु तक पहुंचते ही खादर क्षेत्र के ग्रामीणो...