फतेहपुर, अगस्त 28 -- औंग। शुक्रवार को गंगा खतरे के निशान से तीन सेंमी ऊपर बहने लगी। जिससे कई मार्ग जलमग्न होने के साथ ही खेतों तक पानी पहुंचने के कारण करीब दो हजार बीघा फसल जलमग्न हो चुकी है। वहीं गंगा के खतरे के निशान के पार पहुंचने से गांव में पानी पहुंचने से पहले ही बाढ़ राहत शिविरों को तैयार कर लिया गया। जहां एसडीएम बिंदकी ने पहुंचकर जायजा लिया। सदनहा-बिंदकी फारम मार्ग जलमग्न यह भी पढ़ें- UP Floods: कानपुर में पांडु नदी के किनारे पर बसे 150 परिवारों का पलायन, गंगा चेतावनी बिंदु पारगंगा का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित मार्ग गंगा का जलस्तर बढ़ने से सदनहा-बिंदकी फारम मार्ग जलमग्न हो गया है। जिससे ग्रामीण आवागमन को मजबूर हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों पर हादसे का शिकार होने का खतरा भी मंडरा रहा है। आलम यह है कि इस मार्ग पर करीब एक फीट पानी भर जाने...