घाटशिला, अप्रैल 17 -- पोटका, संवाददाता। भूमिज समाज के द्वारा 25 अप्रैल को बिष्टूपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती समारोह की तैयारी जोरशोर से चल रही है। इसे लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार की अगुवाई में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल में संजय सरदार, हिमांशु सिंह, राधेश्याम भूमिज, ईश्वर लाल सरदार, अमर सिंह भूमिज अमल सरदार, सागर सरदार, प्रोरंजन सरदार, तथा भुगुराय सरदार शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ और अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से भी मुलाकात कर उन्हें जयंती समारोह में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। यह भी पढ़ें- गंगा ना...