बक्सर, मार्च 29 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के रामरेखा घाट पर गंगा नहाने गए युवक की बाइक चोरों ने गायब कर दी। उसने इस संबंध में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। मुफस्सिल थाना के जगदीशपुर निवासी पवन गुप्ता के मुताबिक वह बीते शनिवार की शाम गंगा स्नान के लिए रामरेखा घाट गया था। बाइक वहीं पार्किंग एरिया में लगा खुद नहाने चला गया। लौटा तो देखा कि बाइक अपनी जगह पर नहीं है। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने टाउन थाना में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...