गंगा नदी समेत शहर में जगह-जगह प्लास्टिक के कचरे की भरमार, निगरानी के लिए टीम गठित
भागलपुर, अगस्त 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर समेत पूरे बिहार में प्लास्टिक अपशिष्ट के प्रभावी नियंत्रण और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के सख्ती से अनुपालन के लिए राज्य सरकार ने राज्य स्तरीय निगरानी समिति का गठन किया है। समिति राज्य के सभी नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुपालन की समीक्षा करेगी। भागलपुर नगर निगम क्षेत्र में रोजाना 100 मीट्रिक टन कचरा का प्रबंधन किया जा रहा है। इनमें से छह प्रतिशत यानी छह मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरा को रिसाइक्लिंग की प्रक्रिया कनकैथी डंपिंग यार्ड के माध्यम से चल रही है। बावजूद शहर की सड़कों, गलियों, पार्कों, मैदानों, हथिया नाला और गंगानदी के तट पर पॉलीथिन समेत विभिन्न प्रकार के प्लास्टिक कचरा बिखरा हुआ नजर आते हैं। वहीं शहर की नालियों के माध्यम से प्लास्टिक कचर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.