नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- Patna News: पटना में दीघा थाना क्षेत्र स्थित तीन घाटों पर रविवार की शाम गंगा नदी में चार लोग डूब गए। इनमें एक युवक और तीन किशोर शामिल हैं। दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। एसडीआरएफ की टीम दो की तलाश में जुटी है। राहत कार्य में देरी पर लोगों ने दीघा घाट पर हंगामा किया। उधर, मनेर के गोरैया स्थान के पास गंगा स्थान के दौरान तीन बालक डूबने लगे, जिसमें दो को बचा लिया गया। जबकि आकाश कुमार (12) लापता है। उसकी तलाश जारी है। पहली घटना दीघा में पाटीपुल घाट पर हुई। सुल्तानपुर, कुशवाहा पंचायत (दानापुर) निवासी राजू चौधरी का 18 वर्षीय पुत्र कृष्णा उर्फ किसू कुमार दोस्त को बचाने में डूब गया। किसू का शव बरामद कर लिया गया है। उसका किशोर दोस्त लापता है। दूसरी घटना जेपी सेतु घाट पर हुई। जक्कनपुर के पुरंदरपुर निवासी पंकज कुमार का 15 वर्षी...