गाजीपुर, जनवरी 1 -- जमानियां (गाजीपुर)। कस्बा क्षेत्र के कंकड़ घाट चौधरी मोहल्ला स्थित गंगा नदी से गुरुवार की सुबह एक बेहद बड़ा और पुराना जूता मिला। जूते की लंबाई लगभग 1.54 फुट बताई जा रही है। इतना विशाल जूता को देखने के लिए आसपास के कई मोहल्लों से लोगों की भीड़ कंकड़ घाट पर जमा हो गई। लोग जूते को देखकर हैरान थे और तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। बताया गया कि सुबह स्नान करने गया एक स्थानीय लड़का नदी में उतरा, तभी उसके पैर से कोई कठोर वस्तु टकराई। ध्यान से देखने पर वह एक बड़ा जूता निकला, जिसे बाहर निकालने के बाद उसकी माप की गई। डॉ. जीएन सिंह का कहना है कि इतना बड़ा जूता बेहद लंबे कद वाले व्यक्ति का हो सकता है, हालांकि वर्तमान समय में ऐसे पैर वाला व्यक्ति मिलना दुर्लभ है। गिनीज रिकॉर्ड के अनुसार 13 इंच से अधिक पैर का आकार असाधारण माना जाता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.