गंगा नदी में मिला अज्ञात युवक का शव
बलिया, जून 11 -- बलिया। शहर से सटे गंगा नदी के माल्देपुर घाट पर गुरुवार को अज्ञात करीब 48 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पाकर पहुंची फेफना पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि कई दिनों से पानी में रहने के चलते शव फुल गया तथा जंगली जानवरों ने भी नोंच दिया था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शव कहीं से नदी में बहते हुए पहुंचा था। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद सही तथ्यों की जानकारी हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.