गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत, बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा
हाजीपुर, अक्टूबर 13 -- बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। राघोपुर थाना क्षेत्र में गंगा नदी में नाव पलट गई। नाव पर 15 से 20 लोग सवार थे। शुरुआती जानकारी में 13 लोगों की मौत होने की सूचना है। यह हादसा रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुआ। नाव पर सवार सभी लोग भोज खाने के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि नाव पर कई बच्चे भी थे। नाव पलटने के बाद कुछ लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि अन्य डूब गए। कुछ लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश जारी है। (मामले पर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है, खबर अपडेट की जा रही है)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.