हाजीपुर, अक्टूबर 13 -- बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। राघोपुर थाना क्षेत्र में गंगा नदी में नाव पलट गई। नाव पर 15 से 20 लोग सवार थे। अब तक 13 लोगों की मौत होने की सूचना है। मरने वालों में अधिकतर बच्चे शामिल हैं। यह हादसा रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुआ। नाव पर सवार सभी भोज खाने के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। नाव पलटने के बाद अधिकतर बच्चे डूब गए। रेस्क्यू अभियान जारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। राघोपुर विधायक तेजस्वी यादव ने भी प्रशासन के लोगों से बात की। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। नदी से निकाले गए कुछ लोगों की हालत खराब बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल भेजा जा रहा है। बचाव कार्...