हरदोई, जून 4 -- बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के कटरी बिछुहिया गांव में गुरुवार सुबह गंगा नदी में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। कटरी बिछुहिया निवासी 14 वर्षीय अखिलेश गुरुवार सुबह करीब 10 बजे गंगा नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया पर तब तक वह पानी में लापता हो चुका था। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...