उन्नाव, मई 11 -- फतेहपुर चौरासी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रूपपुर चंदेला गांव रिश्तेदारी में आया युवक सोमवार सुबह नहाते समय गंगा में डूबा गया। आसपास के लोगों ने जाल डाल कर उसे निकाला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।रुपपुर चंदेला गांव के विजय कुमार के घर उनकी पत्नी का मौसेरा भाई अनुराग पुत्र गंगाराम निवासी शेरपुर खुर्द कोतवाली सफीपुर आया था। विजय के यहां तरबूज एवं खरबूजा की फसल तैयार हो चुकी है। अनुराग भी तरबूज एवं खरबूजे खाने गया था। सोमवार सुबह अनुराग रुपपुर चंदेला गांव के सामने गंगा नदी में नहाने गया तो गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। इस पर पास खड़े एक बालक की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास रेती में काम रहे लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन डूबा अनुरा...