गंगा नदी में डूबे युवक की मौत
बलिया, अगस्त 26 -- बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजपुर निवासी 45 वर्षीय योगेंद्र उर्फ भुटेली बिंद सोमवार को गांव के ही किसी व्यक्ति के अंत्येष्ठी में शामिल होने के लिए गंगा नदी के महावीर घाट पहुंचा था। बताया जाता है कि अंतिम संस्कार करने के बाद वह गांव के लोगों के साथ नदी में नहा रहा था। इसी बीच किसी प्रकार गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। मौजूद लोगों ने उसे किसी प्रकार पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बनारस में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। इसके बाद परिजन शव लेकर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.