संभल, अप्रैल 8 -- थाना बबराला क्षेत्र के राजघाट गंगा में स्नान के दौरान सोमवार को एक युवक के डूब जाने से हड़कंप मच गया। लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। मंगलवार को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी रहा लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली। धनारी थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगढ़ करेला की मढ़ैया निवासी सोमवीर पुत्र मोहनलाल अपने छोटे भाई जितेंद्र और बहनोई उमेश निवासी भवनपुरी के साथ गंगा स्नान के लिए राजघाट पहुंचे थे। तीनों पुल से पश्चिम दिशा में करीब 150 मीटर दूर घाट किनारे स्नान कर रहे थे। स्नान के दौरान जितेंद्र और उमेश बाहर आ गए, लेकिन सोमवीर नदी में ही रहा। दोपहर करीब 12 बजे अचानक उसका पैर गहरे गड्ढे में फंस गया और वह संतुलन खोकर डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय गोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.