गंगा नदी में डूबा किशोर, सदमे में नानी की थमी सांस
बलिया, मई 14 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के गोपालपुर (दूबेछपरा) घाट पर गुरुवार को मुंडन संस्कर में शामिल होने पहुंचा किशोर नहाते समय गंगा नदी में डूब गया। इसके बाद हलचल मच गयी तथा पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गये। इसकी जानकारी होते ही किशोर की नानी की सदमे में मौत हो गयी। फिलहाल डूबे किशोर की खोजबीन की जा रही है।बैरिया थाना क्षेत्र के दलपतपुर निवासी अमरनाथ यादव का 16 वर्षीय पुत्र विशाल गांव के ही किसी व्यक्ति के यहां आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने पहुंचा था। बताया जाता है कि बैरिया थाना क्षेत्र के गोपालपुर (दूबेछपरा) गंगा घाट पर ओहार की रस्म हो रही थी। इसी बीच नदी में नहाने पहुंचा विशाल किसी प्रकार गहरे पानी में जाकर डूब गया। इसकी जानकारी होते ही घाट पर मौजूद लोगों के बीच मातम पसर गया। सूचना पाकर गांव-घर के लोग रोते-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.