गंगा नदी में किशोर लापता, तलाश में जुटी एनडीआरएफ टीम
कटिहार, अगस्त 3 -- बरारी। बरारी प्रखंड के काढ़ागोला घाट स्थित सात नंबर ठोकर के समीप गंगा नदी में रविवार की दोपहर एक 15 वर्षीय किशोर लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाकर तलाश शुरू करा दी। जानकारी के अनुसार रौनियां पंचायत के वार्ड संख्या-12 स्थित घुसकी गांव निवासी छोटेलाल यादव रविवार को अपने 15 वर्षीय पुत्र सानू कुमार यादव के साथ पांच जोड़ी भैंस चराने के लिए गंगा नदी पार कर जौनियां दियारा जा रहे थे। काढ़ागोला घाट लेशी संजय यादव ने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे छोटेलाल यादव किसी तरह नदी पार कर गए। लेकिन इसी दौरान सानू कुमार का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और स्थानीय स्तर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.