गंगा नदी में उफान, खतरे के निशान से 12 सेमी ऊपर जलस्तर
बदायूं, अगस्त 22 -- गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट के बाद पुन:चार दिन से वृद्धि का सिलसिला जारी है। इसके चलते नदी में जलस्तर खतरे के निशान 12 सेमी ऊपर पहुंच गया। इससे सदर, दातागंज, सहसवान तहसील क्षेत्र के 36 गांव बाढ़ की चपेट में आ गये हैं। बाढ़ आने के बाद से ग्रामीण परेशान हैं। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के बाद अब भुंडी पर कटान तेजी से शुरू हो गया है, जिससे उसहैत बांध को खतरा बढ़ गया है। इधर गंगा नदी पार कदम नगला पर भी कटान जारी है। गंगा पार का पूरा इलाका जलमग्न है। इस पार के अहमदनगर बछौरा, भखरी, बेहटी और असमयारफतपुर के खेतों में पानी भरा हुआ है। जिससे लोगों को पशुओं के लिये चारे की दिक्कत हो रही है। इधर जलवृद्धि के चलते सहसवान के खागी नगला, भमरौलिया, तोफी नगला समेत पांच गांव बाढ़ की चपेट में आ गये हैं। बाढ़ खंड एक्सईएन उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.