चंदौली, दिसम्बर 10 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के टांडाखुर्द गांव स्थित गंगा नदी में बुधवार की सुबह 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। पुलिस आशंका जता रही है कि शव बहकर पहुंचा है। हालांकि जांच के दौरान स्थिति स्पष्ट होगी। क्षेत्र के टांडाखुर्द गांव स्थित गंगा नदी किनारे बुधवार को सुबह ग्रामीण पहुंचे तो पानी में उतराया हुआ शव दिखा। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पानी से निकलवाकर कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान शव जिला अस्पताल स्थित मर्चरी में भेजवा दी। वही शव शिनाख्त के लिए आसपास थानों पर फोटोग्राफ्स भेजकर छानबीन करा रही है, ताक...