गंगा नदी पर 2.44 किमी लंबी डबल लाइन वाली पुल का होगा निर्माण
भागलपुर, जून 16 -- नवगछिया, निज संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने नवगछिया रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान महाप्रबंधक ने रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों, पुल-पुलियों, ओएचई प्रणाली, पथ-रचना तथा ट्रैक की संरक्षा एवं मजबूती का अवलोकन किया। इसके साथ ही महाप्रबंधक ने विक्रमशिला-कटरिया नई लाइन परियोजना के निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। इसी क्रम में महाप्रबंधक नवगछिया स्टेशन पहुंचे, इसके उपरांत महाप्रबंधक द्वारा नवगछिया के तरफ कटरिया के ऊपरी भाग के निर्माण साइट का निरीक्षण किया गया। मालूम हो कि इस परियोजना के तहत गंगा नदी पर 2.44 किमी लंबी डबल लाइन पुल का निर्माण होना है। इससे संबंधित निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। मिट्टी जांच का कार्य भी पूरा हो चुका है। मुख्य पुल का डिजाइन और ड्राईंग का कार्य तीन माह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.