रुडकी, मार्च 15 -- तहसील क्षेत्र में गंगा नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण को लेकर पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने जल्द निर्माण कार्य शुरू किए जाने की मांग की। लक्सर कस्बे में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि वर्ष 2024 में उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि गंगा नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा, लेकिन लोक निर्माण विभाग की ओर से अभी तक लगभग 107 करोड़ रुपये की धनराशि जारी होने के बाद भी पुल का निर्माण नहीं हो सका। उनका कहना था कि धनराशि स्वीकृत होने के बाद पूरा प्रस्ताव भी तैयार हो गया था। फिर उसको धरातल पर क्यों नहीं उतारा गया। उन्होंने कहा कि इस पुल का निर्माण रामपुर रायघटी ...