गंगा नदी पर तटबंध बनाए जाने की मांग, सांसद से मिले किसान
बिजनौर, सितम्बर 6 -- क्षेत्रीय किसानों का गंगा नदी पर तटबंध बनाए जाने की मांग को लेकर 16 दिनों तक धरना चला। शनिवार को धरना समाप्त कर दिया गया था, लेकिन रविवार को तटबंध बनाए जाने के संबंध में अपने प्रतिनिधि सांसद चंदन चौहान के आवास पर पहुंचकर गंगा नदी के पानी से ग्रामीणों को फसलों व गांव में भरे पानी के बारे में लिखित मांग पत्र देकर तटबंध बनाए जाने की मांग की।सांसद ने भी अपने क्षेत्र की समस्या को जानकार किसानो की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और जल्द ही सांसद के साथ किसानों का प्रतिनिधिमंडल सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलेंगे। इस मौके पर सत्यवीर सिंह, मास्टर जालम सिंह, निछत्तर सिंह, संदीप कुमार शर्मा, यशपाल सिंह, यशराज सिंह आदि किसानों ने सांसद से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.