हापुड़, दिसम्बर 21 -- गढ़ कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट में गंगा नदी के बीच चल रही नाव पर एक दिव्यांग युवक ने खतरनाक स्टंट कर सभी को हैरान कर दिया। युवक ने तेज बहाव वाली गंगा में आगे बढ़ रही नाव की छत पर अर्धनग्न अवस्था में पुशअप लगाकर न केवल अपनी जान खतरे में डाली, बल्कि नाव पर सवार यात्रियों की सुरक्षा भी दांव पर लगा दी। जानलेवा स्टंट कथित तौर पर 1.90 लाख रुपये के चैलेंज के तहत किया गया। जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान नदी में तेज धारा बह रही थी और आसपास अन्य नावों की आवाजाही भी जारी थी। जरा सी चूक बड़ा हादसा बन सकती थी। नाव के संतुलन बिगड़ने पर यात्रियों के गिरने या युवक के नदी में समा जाने का गंभीर खतरा बना हुआ था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.