बदायूं, अगस्त 6 -- उसहैत, संवाददाता। गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट का सिलसिला जारी है, लेकिन फिर भी निचले इलाके अभी तक बाढ़ से प्रभावित हैं। बुधवार के लिये 24 घंटे के भीतर 12 सेमी की जलस्तर में गिरावट दर्ज की गयी। डीएम अवनीश राय ने बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया एवं ग्रामीणों की समस्यायें सुनीं। डीएम अवनीश राय ने बाढ़ प्रभावित गांव जटा का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। अधिकारियों ने डीएम को बताया कि गंगा नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है, जिससे क्षेत्र में स्थिति अब सामान्य हो रही है। बाढ़ अधिकारियों ने डीएम को बताया कि जटा जाने वाला मार्ग अभी पूर्ण रूप से आवागमन के लिये नहीं खुला है। अटेना से जटा जाने वाले मार्ग पर स्थित शेखूपुर पुलिया की स्थिति सामान्य हो गयी है। डीएम ने आवा...