गंगा नदी के जलस्तर में छह सेमी की और वृद्धि
बदायूं, जुलाई 8 -- बदायूं, संवाददाता। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी है। मंगलवार के लिये गंगा नदी में सोमवार की अपेक्षा छह सेंटीमीटर की जल वृद्धि दर्ज की गयी। बाढ़ खंड के अधिकारियों ने गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद बाढ़ क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। इसके साथ ही राजस्व विभाग के अफसर भी बाढ़ को लेकर अलर्ट हो गये हैं।दो तीन दिन से पहाड़ों पर रुक रुककर झमाझम बारिश हो रही है। इसके चलते गंगा नदी के जलस्तर में भी वृद्धि हो रही है, लेकिन फिलहाल अभी तक किसी गांव में पानी नहीं भरा है न ही बाढ़ के हालात बने है, लेकिन बाढ़ खंड अधिकारियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, अफसर मुस्तैद बांधों की विशेष निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बाढ़ से प्रभावित होने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.